व्यापार मंडल के खाद बीज व कीटनाशक इकाई के तहसील पदाधिकारियों का हुआ गठन

सुनील कुमार पाण्डेय

जनपद महाराजगंज में उद्योग व्यापार मंडल के खाद ,बीज व कीटनाशक दवा इकाई के फरेंदा व नौतनवा तहसील पदाधिकारियों के गठन के लिए रविवार को फरेंदा के एक मैरिज हाल में व्यापारियों की बैठक की गई है। बैठक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कसौधन के नेतृत्व में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। चयन किए गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री पवन जयसवाल कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री उमेश कुमार गुप्त ,ईश्वर चंद्र मौर्य उपाध्यक्ष अनिल सिंह, विकास चौरसिया ,विपिन मौर्य, गुलाब कसौधन, बबलू जायसवाल, समसुद्दीन अंसारी व विनय मौर्य को बनाया गया। जबकि मुख्य संरक्षक असगर अली ,बच्चू पांडे,राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद दुबे व जेपी मौर्या चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button