प्रदेश में पहली बार धर्मस्थलों के उन्नयन एवं सुन्दरीकरण का कार्य

हापुड़/लखनऊ। प्रदेश में पहली बार धर्मस्थलों के उन्नयन एवं सुन्दरीकरण का कार्य किया गया।प्रदेश में कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, यह प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का परिणाम, माताएं-बहनें बिना किसी भय के घर से बाहर निकल रहीं।जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ गढ़मुक्तेश्वर के पुनरुद्धार के लिए प्रदेश सरकार सतत रूप से प्रयत्नशील।

उत्तर प्रदेश के धर्मस्थलों से शोर करने वाले अनावश्यक लाउड स्पीकरों को हटाने का कार्य पहली बार किया गया है। अब शांतिपूर्ण तरीके से पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं। सड़कों पर न तो नमाज पढ़ी जा रही है और न आवागमन को बाधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध मादक पदार्थ युवाओं के लिए हानिकारक है, यह एक राष्ट्रीय अपराध है। प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ नयी लड़ाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक गांव में खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार धर्मस्थलों के उन्नयन एवं सुन्दरीकरण का कार्य किया गया है। यह जनपद हापुड़ का सौभाग्य है कि इसे माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां के पौराणिक तीर्थ गढ़मुक्तेश्वर के पुनरुद्धार के लिए प्रदेश सरकार सतत रूप से प्रयत्नशील है।

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। यह प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का परिणाम है। बेटियां सुरक्षित स्कूल जा रही हैं। माताएं-बहनें बिना किसी भय के घर से बाहर निकल रही हैं। उनकी सुरक्षा पर कोई भी सेंध लगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। प्रदेश गुण्डागर्दी और दंगों से मुक्त है। उन्होंने कहा कि विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अन्नदाता किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास आवंटित किए जा रहे हैं। कोरोना कालखण्ड में 15 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया गया है। यह सरकार की आम जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button