Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नगर निगम वार्डों का निरीक्षण वित्त मंत्री और महापौर ने लिया

नगर निगम वार्डों का निरीक्षण वित्त मंत्री और महापौर ने लिया

102
नगर निगम वार्डों का निरीक्षण वित्त मंत्री और महापौर ने लिया
नगर निगम वार्डों का निरीक्षण वित्त मंत्री और महापौर ने लिया

समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार सुबह नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। निरीक्षण का उद्देश्य शहर में साफ-सफाई, जलनिकासी, सड़कों की मरम्मत तथा पार्कों की वर्तमान स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन करना था। निरीक्षण का यह दौरा शनिवार सुबह जोन-1 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (अमीनाबाद घंटाघर के पास) से प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात जोन-3 के डालीगंज निरालानगर, अयोध्यादास सेकेंड, फैजुल्लागंज सेकेंड और विवेकानंद पुरी वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नगर निगम वार्डों का निरीक्षण वित्त मंत्री और महापौर ने लिया

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई में कमी, जलभराव की स्थिति और सड़क मरम्मत की गति पर अधिकारियों से सीधे सवाल किए और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल अधिकारी मनोज प्रभात सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के प्रति प्रतिबद्ध है और नगर निगम को और अधिक उत्तरदायी बनाना उनकी प्राथमिकता है। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने आश्वस्त किया कि निरीक्षण में जो भी खामियां पाई गईं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम वार्डों का निरीक्षण वित्त मंत्री और महापौर ने लिया