वर्षो पश्चात् अभियन्ताओं की हुई पदोन्नति

243
वर्षो पश्चात् अभियन्ताओं की हुई पदोन्नति
वर्षो पश्चात् अभियन्ताओं की हुई पदोन्नति

उ०प्र० राज्य सेतु निगम में 04 वर्षो के पश्चात् अभियन्ताओं की हुई पदोन्नतियों।

अजय सिंह

लखनऊ। अजय चौहान, अध्यक्ष उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि0 की अध्यक्षता में आज यहां उत्तर प्रदेश सेतु निगम मुख्यालय के सभागार में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें परियोजना प्रबंधक (सिविल) से मुख्य परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 04 पदों पर उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) से परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 09 पदों पर उप परियोजना प्रबंधक (यांत्रिक) से प्रबंधक (संयंत्र) के 03 पदों पर तथा सहायक अभियन्ता (सिविल) से उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 09 पदों पर पदोन्नतियों की गयीं।विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में श्री अभिषेक सिंह, विशेष सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग, राजीव कुमार मुख्य अभियन्ता लो०नि०वि०,राकेश सिंह प्रबंध निदेशक, श्याम मोहन गर्ग संयुक्त प्रबंध निदेशक (यां०), राजनाथ गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि० एवं सुनील कान्त अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि० उपस्थित हुए।