Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या 09 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

09 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

185

अयोध्या में 09 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, माॅडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 09 जनवरी, 2023 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आई0टी0आई0, परिसर बेनीगंज अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की  प्रतिष्ठित कम्पनियां, प्रतिभाग करंेगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, एवं आई0टी0आई0 है, प्रतिभाग कर सकते है।

READ MORE-रातों रात नेपाली लड़की बनी सुपरस्टार

अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in  पर पंजीकरण अनिवार्य है। तत्पश्चात रोजगार मेला आई0डी0-6966 पर आॅनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त दिनांक को राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बेनीगंज अयोध्या में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक,सेवायोजन अयोध्या मण्डल, अयोध्या ने दी है

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु परिवार न्यायालय प्रांगण में अपरान्ह 3 बजे, प्रीट्रायल बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें दिनांक 17 जनवरी 2023 मंगलवार, 23 जनवरी 2023 सोमवार, 30 जनवरी 2023 सोमवार, 02 फरवरी 2023 बृहस्पतिवार, 06 फरवरी 2023 सोमवार व 09 फरवरी 2023 बृहस्पतिवार को उक्त तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न करायी जायेगी। उक्त जानकारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद ने दी है।