भाजपा राज में कारोबार पर आपातकाल जैसा संकट-अखिलेश यादव

34
भाजपा राज में कारोबार पर आपातकाल जैसा संकट-अखिलेश यादव
भाजपा राज में कारोबार पर आपातकाल जैसा संकट-अखिलेश यादव

आज समाजवादी पार्टी द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। समाजवादी व्यापार सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा प्रमुख नेताओं की बैठक में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अखिलेश यादव ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम के चलते भामाशाह ने महाराणा को सैन्य बल गठन के लिए भारी धनराशि दी थी। समाजवादी सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। व्यापारी समाज ने नेताजी और अखिलेश यादव द्वारा व्यापारी समाज के हित में लिए गए निर्णयों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और संकल्प लिया कि 2027 में समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। पीडीए को हर हाल में विजयी बनाना है। समाजवादी व्यापारी सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को मान सम्मान समाजवादी पार्टी में ही मिलता है। व्यापारी समाज समाजवादी सरकार में ही सुरक्षित रहा है। व्यापारी कहे आजका, नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा राज में कारोबार पर आपातकाल जैसा संकट-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में कारोबार पर भी आपातकाल जैसा संकट है। 35 हजार लघु एवं मध्यम उद्योग एक साल में बंद हो गए हैं। मैन्युफैक्चरिंग की जगह ट्रेडिंग की व्यवस्था भाजपा की देन है। उत्पादन बंद होने से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की चंदा वसूली नीति के चलते व्यापार तबाह हो गया है। पूंजीनिवेश के नाम पर अग्रिम वसूली के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश में निवेश ही नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले स्वदेशी का बड़ा शोर मचाते है लेकिन आज भी भारत के बाजारों में 70 प्रतिशत चीनी माल पटा पड़ा है। भाजपा सरकार में जीएसटी की छापेमारी से व्यापारी पीड़ित है। टैक्स सरलीकरण के नाम पर और ज्यादा काम्प्लीकेटेड बना दिया गया है। भाजपा सरकार अपने 9वर्ष के कार्यकाल में बड़े कारखाना नहीं लगा सकी। एक बड़ा बिजलीघर तक नहीं बना।

भाजपा सरकार में व्यापारी बर्बाद हो गए हैं। हर स्तर पर उनका शोषण हो रहा है। व्यापारियों से लूट, उनके अपहरण तथा हत्या की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। भाजपा की सोच खराब है। उसको बहुत अहंकार हो गया है। भाजपा नेतृत्व के दावों के विपरीत नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। काला धन खत्म नहीं हुआ। आतंकवाद खत्म नहीं हुआ। भ्रष्टाचार और महंगाई जरूर चरम पर पहुंच गई हैं। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं उनके काराबार से ही रोजगार मिलता है। उससे ही समता और सम्पन्नता आएगी। किसान और व्यापारी के बीच घनिष्ठ सम्बंध है। किसान की तरक्की होगी तो व्यापारी भी खुशहाल होगा। व्यापारियों का शानदार इतिहास है। वे अर्थव्यवस्था को मजबूती देते है। समाजवादी पार्टी का भरोसा व्यापारी समाज पर है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने में व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। व्यापारी समाज के समर्थन से भाजपा की विदाई तय हो जाएगी। भाजपा का 2027 में हारने का रिकॉर्ड बन जाएगा। भाजपा को अपनी सीट दूरबीन से ढूंढने पर भी नहीं मिलेगी। भाजपा राज में कारोबार पर आपातकाल जैसा संकट-अखिलेश यादव