Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आचार संहिता से पहले आई-ईडी,इन्कम टैक्स और सीबीआई

आचार संहिता से पहले आई-ईडी,इन्कम टैक्स और सीबीआई

309

भाजपा के अन्दर हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा फिर भी समाजवादी पार्टी का रथ और हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। मैने पहले भी कहा था कि ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएंगी। कांग्रेस भी ऐसे ही इनके माध्यम से डराती थी। जनता, नौजवान और बेरोजगार तैयार है। सरकार बदल जाएगी।रायबरेली में समाजवादी विजय रथ यात्रा के दूसरे दिन यात्रा पर निकलने से पहले श्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। संस्थाओं के जरिए अपने विरोधियों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले यूपी की जनता उसका सफाया कर देगी।अधिकारी कठपुतली हैं। सरकार के इशारे पर नाचते क्यों हैं। भाजपा समझ ले यह चुनाव जनता का है सीबीआई और इनकम टैक्स का नहीं है। बंगाल में भी भाजपा ने इसी तरह का नंगा नाच किया था। बंगाल की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी हुई और सुश्री ममता बनर्जी को पूरा समर्थन दिया। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है। भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जनता का जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए चुनाव में आयकर, सीबीआई और इनकम टैक्स लेकर आ रही है। यूपी में भाजपा का सफाया तय है। भाजपा की कार्य प्रणाली से जनता में बहुत नाराजगी है। समाजवादी पार्टी का विजय रथ चलता रहेगा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। इस सरकार के फैसलों से जनता पर संकट आया। बीजेपी ने जनता को परेशानी दी है उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। आम जनता को अपमानित किया।समाजवादी विजय रथ यात्रा को गाजीपुर से लखनऊ तक मिले प्रबल जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई।

2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत और भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। भाजपा की यह हार इतनी बड़ी होगी जितनी कभी उसने देखी नहीं होगी। भाजपा के झूठ का पता नहीं चलेगा कहां गया?। भाजपा ने विपक्ष सहित सभी को अपमानित किया है और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लगाए हैं। अखिलेश यादव ने आज रायबरेली में समाजवादी विजय रथ यात्रा के सातवें चरण में दूसरे दिन मुंशीगंज, ऊंचाहार और सलोन क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। विशाल जनसमुदाय उनके अभिनंदन और उन्हें सुनने के लिए आया था। समाजवादी पार्टी में जनता की बड़ी संख्या में उपस्थिति और हर तरफ उठती जनलहर को देखकर भाजपा बुरी तरह डर गई है। वह समझ नहीं पा रही है कि क्या करे? भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश की हवा खराब हो गई है। भाजपा के सारे दावे , बयान और विज्ञापन झूठे हैं। भाजपा के झूठ को जनता जान चुकी है। वह किसी भटकावे में नहीं आने वाली है।


समाजवादी सरकार बनने पर पांच साल राशन मिलेगा। गरीब पेंशन तीन गुना बढ़ाकर मिलेगी। दवा-पढ़ाई का बेहतर इंतजाम होगा। महंगी बिजली में से राहत मिलेगी, नौजवानों के रोटी-रोजगार की व्यवस्था होगी, किसानों को सम्मान मिलेगा। सबको न्याय मिलेगा।श्री यादव ने कहा कि घबराहट में भाजपा सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया है। सरकार के लोगों ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की। अपमानित किया। किसानों की हत्या के मामलों में केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री को कब बर्खास्त किया जाएगा? कब दोषियों के घरो पर बुलडोजर चलेगा। बिजली महंगी है। पेट्रोल-डीजल महंगा है। लोगों का महंगाई से जीना दूभर हो गया है। किसान, व्यापारी, नौजवान सब परेशान हैं। वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के लिए अनुपयोगी है। इसने योजनाओं, सड़कों, शहरों के नाम बदलने के अलावा कोई जनहित का काम नहीं किया है। उन्होंने कहा रामराज समाजवाद के रास्ते ही आएगा।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 5 साल में जनहित का कोई काम नहीं किया जब चुनाव आता है तो धार्मिक चश्मा चढ़ा लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों से झूठ बोला। निषाद और कश्यप समाज को धोखा दिया। उत्तर प्रदेश को अनुपयोगी सरकार नहीं चाहिए। समाजवादी सरकार आने पर निषाद, कश्यप, बिन्द समाज को पूरा हक और सम्मान देंगे। अखिलेश यादव के स्वागत में हजारों कार्यकर्ता झंडा, बैनर और लाल टोपी लगाए जोष और उत्साह के साथ जमे रहे। रथयात्रा के काफिले में नौजवान समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते पैदल दौड़ते दिख रहे थे। रास्ते में कई जगहों पर रूककर श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया है और आव्हान किया कि 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कोई चूक न करे।