Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति डाॅ0 धर्मपाल सिंह साथियों के साथ सपा में शामिल

डाॅ0 धर्मपाल सिंह साथियों के साथ सपा में शामिल

284

2022 में भाजपा की अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां।

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष वरिष्ठ बसपा नेता आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डाॅ0 धर्मपाल सिंह और कुंवर चन्द पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ग्रामीण क्षेत्र के नेतृत्व में आगरा के तमाम प्रमुख बसपा नेता, पंचायत सदस्य, पार्षद, ग्राम प्रधान आदि समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अन्य प्रमुख लोग हैं सूबेदार निषाद जिला पंचायत सदस्य, सोनवीर सिंह और पूरन सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक निषाद पार्षद नगर निगम, मखेन्द्र सिंह चैहान पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रिय सभा, शिशु पाल सिंह सिकरवार जिला महामंत्री क्षत्रिय सभा आगरा आदि।


अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि डाॅ0 धर्मपाल सिंह और उनके साथियों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को भारी मजबूती मिलेगी। इनके सहयोग से समाजवादी पार्टी सन् 2022 के चुनावों में सरकार बनाएगी।डाॅ0 धर्मपाल सिंह ने कहा कि वे अखिलेश यादव के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके साथ कुंवर चंद ने भी कहा कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर पूरी ताकत से कार्य करेंगे।