Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home विशेष डिम्पल यादव ने अमर शहीद रामाधार सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

डिम्पल यादव ने अमर शहीद रामाधार सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

456
डिम्पल यादव ने अमर शहीद रामाधार सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
डिम्पल यादव ने अमर शहीद रामाधार सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के नगला टांक गांव में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में अमर शहीद रामाधार सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। डिम्पल यादव ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर 2000 मीटर और छात्राओं की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डिम्पल यादव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।इस अवसर पर शहीद रामाधार सिंह के परिजनों ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार स्व0 मुलायम सिंह यादव जी के ऋणी रहेंगे। क्योंकि उनके फैसले से ही शहीदों का पार्थिव शरीर घर तक आता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।   डिम्पल यादव ने अमर शहीद रामाधार सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण