Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ-अखिलेश

भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ-अखिलेश

189
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी और दबंग हत्या, लूट और अपराध की अन्य घटनाओं को सरेआम अन्जाम दे रहे है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। पिछले दिनों मेरठ में दबंगों ने पैसे के लेन-देन में इन्द्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी। दबंग इतने बेखौफ थे कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया और हाथ बांध दिए। अखिलेश यादव ने कहा कि दबंगों ने अलीगढ़ में टैªफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। पूरे प्रदेश में अपराधी, दबंग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बेलगाम हो गया है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। भाजपाई अहंकार अब पुलिस पर भी हाथ उठा रहा है। सवाल यह है कि भाजपा में बढ़ती दबंगई के सिर के ऊपर प्रश्रय का हाथ कौन लगा रहा है। इन्हें कौन बचा रहा है। भाजपाइयों में जीरो टॉलरेंस के लिए टॉलरेंस जीरों क्यों है…? भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ-अखिलेश


प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले में महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं महिलाओं की हत्या हो रही है तो कहीं लूट और छेड़खानी हो रही है। कन्नौज के जलालपुर पनवारा में अपराधियों ने महिला को गोली मारी। पिछले दिनों एटा में झांड़ियों में लड़की की लाश मिली। उसके पेट में लोहे की राड घुसी थी। इस तरह की घटनाएं बेहद दुःखद है। लेकिन सो रही भाजपा सरकार अपराधों को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला और झूठा है। सरकार अपराध रोकने में विफल रहे। कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री जी और अधिकारी हवाई दावों और बयानबाजी से ही अपराध नियंत्रण कर रहे है। जमीन पर कोई काम नहीं है। समाजवादी सरकार में बनायी गयी यूपी डॉयल 100 पुलिस सेवा और 1090 महिला अपराध नियंत्रण सेवा को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश की बर्बादी को और सहन नहीं करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर जवाब देगी। भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ-अखिलेश