Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा का आशीर्वाद मांगना जनता को धोखा देने का षडयंत्र-अखिलेश यादव

भाजपा का आशीर्वाद मांगना जनता को धोखा देने का षडयंत्र-अखिलेश यादव

164

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का दुस्साहस तो देखिए, बिना कोई काम किये चार साल से अधिक कार्यकाल के बाद जनता से आशीर्वाद मांगना चाहती है। यह सुनियोजित तरीके से जनता को धोखा देने का षडयंत्र है। सत्ता में रहकर जनता की उपेक्षा करने वाली भाजपा चुनाव निकट आते ही अब उन्हीं से आशीर्वाद की उम्मीद रख रही है। बीजेपी की प्रवृत्ति हास्यास्पद नहीं तो क्या है?भाजपा को सच्चाई का सामना करना सीखना चाहिये। भ्रामक विज्ञापनों और झूठे आंकड़ों से भाजपा जनता को गुमराह करने में कभी भी सफल नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मतदाता जागरूक हैं। उनका निर्णय समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। भाजपा सरकार में जो दुःख राज्य की जनता ने देख लिये है। उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अब और कष्ट झेलने के लिए जनता तैयार नहीं है।

उत्तर प्रदेश में छह महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देश के नाम संदेश जारी किया, जिसके बहाने उन्होंने 2022 की चुनावी जंग जीतने के लिए नया नारा दिया और रणनीति सामने रखी है।  अखिलेश ने ‘नई हवा है, नई सपा है. बड़ों का हाथ, युवा का साथ। ‘ इसके अलावा संपर्क, संवाद, सहयोग, सहायता के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने की अपील की है। ऐसे में सवाल उठता है कि नया नारा और नया मंत्र के साथ सपा की सत्ता में वापसी हो पाएगी..?  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से नया नारा दिया है, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास । ‘ .’ पीएम मोदी के नारे के जवाब में अखिलेश यादव ने भी एक नारा दिया है कि सब आएं, सबको स्थान और सबको सम्मान। इस तरह से उन्होंने सभी को सपा में आने का खुलाखुला न्योता दिया हर शख्स को उचित स्थान और पूरा सम्मान दिए जाने का भरोसा भी जताया है। 2022 का यूपी चुनाव सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है, जिसके लिए अखिलेश यादव छोटे-छोटे दलों के साथ हाथ मिलाने के लिए से लेकर जातीय समीकरण दुरुस्त करने में लगे हैं। अखिलेश ने स्वतंत्रता दिवस से 2022 के चुनाव अभियान का बिगुल फूंक दिया है। सपा सरकार की उपलब्धियों और योगी सरकार की खामियों को घर-घर ले जाने की रणनीति बनाई है।  


2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डाॅ0 संजय सिंह चैहान के संयोजन में ‘‘भाजपा हटाओं-प्रदेश बचाओं‘‘ जनवादी जनक्रान्ति यात्रा को आज बलिया में नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।महान दल ने ठाना है सपा सरकार बनाना है- का लक्ष्य लिये महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में आज शुरू हुयी जनाक्रोश यात्रा को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन से प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। भाजपा की कुनीतियों से आम आदमी त्रस्त है। कोरोना संकटकाल में लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों की सच्चाई जान गयी है। इसलिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश में जंगलराज लाने वाली भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जनता समाजवादी सरकार लाने के लिए उत्साहित है।