
लोहा व्यापार मंडल की पिकनिक में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं। कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ शामिल हुए सैकड़ों व्यापारी।
राकेश यादव
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर लोहा व्यापार मंडल की ओर से कैसबाग स्थित जिमखाना क्लब में पारिवारिक पिकनिक समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संजीवनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें ब्लड डोनेशन के साथ आगंतुकों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच कराई। पिकनिक में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में विजई हुए सभी बच्चों, महिलाओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल, पिकनिक संयोजक सुमित अग्रवाल, अनुभव गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में लोहा व्यापारियों के साथ महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। लोहा व्यापार मंडल की पिकनिक में प्रतियोगिताएं
























