Sunday, March 29, 2026
Advertisement
Home विशेष CMS ने आई.बी.टी. में चयनित अपने 12 छात्रों को किया सम्मानित

CMS ने आई.बी.टी. में चयनित अपने 12 छात्रों को किया सम्मानित

191

CMS ने आई.बी.टी. में चयनित अपने 12 छात्रों को 50-50 हजार रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के उन 12 मेधावी छात्रों को पचास- पचास हजार रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिन्होंने आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आईबीटी) में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सम्मानित होने वाले 12 छात्रों में आर्यन वर्मा, सत्यार्थ पाण्डेय, विनायक डालमिया, आमिश अहमद बेग, कुमार यशस्वी एवं आदित्य सिंह ने विज्ञान विषय में, प्रांजल वर्मा, प्रहर्ष चतुर्वेदी, अथर्व प्रताप सिंह एवं उत्कर्ष कुमार वर्मा ने गणित विषय में जबकि रमन मिश्रा व अनुषा सिंह ने अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर अपने ज्ञान का परचम लहराया है।


सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने इन मेधावी छात्रों को बधाई दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) संयुक्त राष्ट्र संघ
की संस्था यूनेस्को का आॅफिसियल पार्टनर भी है, जो कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है। आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।