Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने महराजगंज में 437 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...

मुख्यमंत्री ने महराजगंज में 437 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

219

मुख्यमंत्री ने महराजगंज में लगभग 437 करोड़ रु0लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के लोगों के मन में विश्वास जागृत हुआ,वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी,आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहाप्रदेश सरकार द्वारा आस्था का सम्मान,धार्मिकस्थलों का पुनरुद्धार एवं सौन्दर्यीकरण किया जा रहा।राज्य सरकार बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे, बिनाथके 05 वर्षाें से प्रदेश के लोगों की सेवा कर रही।वर्तमान में प्रदेश में खुशहाली का माहौल, शांति वसौहार्द पूर्ण माहौल में पर्व व त्योहार मनाए जा रहे।जनपद महराजगंज में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण कीस्वीकृति प्रदान की गई, इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण सेजनपदवासियों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी

जनपद महराजगंज में लगभग 437 करोड़ रुपये लागत की 77 विकास परियोजनाआंे का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें लगभग 284 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 152 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित हैं। वर्ष 2014 के पहले देश का वातावरण एवं वर्ष 2014 के बाद देश के वातावरण में हुए परिवर्तन में फर्क साफ दिखता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के लोगों के मन में विश्वास जागृत हुआ है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में यातायात के विभिन्न साधनों का विकास हुआ है। यहां लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं में अस्पताल, सड़क एवं विद्यालयों के निर्माण से जुड़ी योजनाएं प्रमुखता से शामिल हैं। इन विकास परियोजनाओं से जनपद का चहुंमुखी विकास होगा, जो जनपदवासियों के जीवन में परिवर्तन का वाहक बनेंगी। प्रदेश सरकार द्वारा आस्था का सम्मान किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार एवं सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है।


राज्य सरकार बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे, बिना थके 05 वर्षाें से प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है। पिछली सरकारों में गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। पहले भी सरकारों के पास पैसा था, लेकिन तब और अब में यह अन्तर है कि वर्तमान सरकार उसी पैसे को विकास कार्य में खर्च कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब, किसान, नौजवान, महिला को बिना भेदभाव के प्रदान किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में विगत लगभग 4.5 वर्ष में 43 लाख गरीबों को निःशुल्क आवास, 02 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय उपलब्ध कराया गया है। 01 करोड़ 43 लाख लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा 06 करोड़ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया है।वर्तमान सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को डबल राशन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था, दिव्यांग तथा निराश्रित महिला पेंशन में वृद्धि करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश कोरोना महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रण करने में सफल रहा है। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनसामान्य को निःशुल्क टेस्ट, उपचार, दवाआंे के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन की भी निःशुल्क सुविधा प्रदान की है।


प्रदेश सरकार ने अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनायी है। राज्य सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त, गुण्डा मुक्त, भयमुक्त प्रदेश बनाया है। अवैध कमाई की सम्पत्ति सरकार द्वारा जब्त की जा रही है। आज राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। बहन-बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं।वर्तमान में प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में पर्व व त्योहार मनाए जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया द्वारा प्रदेश के साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा गया है।प्रदेश सरकार द्वारा जनपद महराजगंज में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनपदवासियों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह पी0पी0पी0 मॉडल पर बनाया जाएगा। विगत दिनों जनपद गोरखपुर में प्रधानमंत्री जी द्वारा एम्स का उद्घाटन किया गया था। जनपद कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। जनपद सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बन गया है। जनपद देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनना प्रारम्भ हो गया है। वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार राष्ट्रवाद, सुशासन व विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही है। समाज के प्रत्येक तबके को इस व्यवस्था के साथ जोड़ा जा रहा है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश के पशुधन राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।