Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

237

मुख्यमंत्री ने जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।पीड़ितों की हर संभव मदद करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुँच कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।