Monday, March 9, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय CBSE Exam Dates: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी

CBSE Exam Dates: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी

597

CBSE बोर्ड ने कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षाओं के लिए तारीख की घोषणा कर दी है. ये परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की चिंता दूर कर दी है. छात्र परीक्षाओं की तारीख की घोषणा को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर मांग कर रहे थे. आपको बता दें 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से सुबह 10:30 से शुरु हो जाएंगी. आपको बता दें प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख सीबीएसई बोर्ड ने 27 दिसंबर 2022 को ही जारी कर दिया था.

कब तक होगा प्रेक्टिकल एग्जाम

CBSE ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के डेटशीट 27 दिसंबर 2022 के दिन जारी कर दी थी. सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी 2023 से शुरू होंगी और आखिरी प्रैक्टिकल एग्जाम 14 फरवरी 2023 के दिन आयोजित किया जाएगा.

2 जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल

गौरतलब है कि इससे पहले बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया था. शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी. उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, डेट शीट, एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा के निर्देश और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

कैसे करें डेटशीट डाउनलोड

CBSE बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा 2023 की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. यहां होमपेज पर क्लास 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक दिए होंगे. आपको जिस क्लास की डेट शीट देखनी है उस पर क्लिक करें. जैसे ही आप क्लिक करेंगे पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. यहां से एग्जाम डेट्स चेक कर लें और पेज डाउनलोड कर लें.