Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ खेलकूद की भावना बढ़ाती है आपसी एकजुटता – बृजेश पाठक

खेलकूद की भावना बढ़ाती है आपसी एकजुटता – बृजेश पाठक

301

खेलकूद की भावना बढ़ाती है आपसी एकजुटता,न्याय मंत्री ने यूपी प्रेस क्लब में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ।

लखनऊ। प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी प्रेस क्लब परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का पुनः शुभारंभ करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विगत डेढ़ वर्ष से यहां सामाजिक और अन्य गतिविधियां काफी सीमित हो गयी थीं। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का संकट कम हो रहा है प्रेस क्लब में सामाजिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है । इसके बीच स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक है। प्रेस क्लब में बैडमिंटन कोर्ट बहुत अच्छा है। खेलकूद से जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनता है वहीं आपसी एकजुटता भी बढ़ती है।


न्याय मंत्री श्री पाठक ने इस शुभारंभ के लिए यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह एवं पी के तिवारी को बधाई दी।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद, देवराज सिंह, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, अखण्ड शाही, अविनाश शुक्ला ,शिव विजय सिंह एवं मुकुल मिश्रा समेत बड़ी मदद संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।