विवादों में भाजपा विधायक केतकी सिंह

22
विवादों में भाजपा विधायक केतकी सिंह
विवादों में भाजपा विधायक केतकी सिंह

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत स्थानीय स्तर पर हुई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जन्मी और शादी के बाद यूपी में सक्रिय, उन्होंने 2010 और 2017 में चुनाव लड़े, और अंततः 2022 में भाजपा की सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर विधान सभा में पहुँचीं।केतकी सिंह की राजनीति में पारंपरिक सीमाओं को तोड़ने की प्रवृत्ति, बेबाक बयानबाज़ी, और विवादित रवैया ही उन्हें “बागी” के रूप में दर्शाता है-यहां तक कि अक्सर भाजपा के गुणों से परे जाकर भी उनके बयान सामने आते रहे हैं। विवादों में भाजपा विधायक केतकी सिंह

2022 के विधान सभा चुनाव की जीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को लगभग 21,000 वोटों के अंतर से परास्त किया। यह जीत बांसडीह सीट पर भाजपा के लिए ऐतिहासिक रही। केतकी सिंह बेबाक बयानबाज़ी व भोजपुरी संस्कृति के प्रति प्रेम के लिए जानी जाती हैं। विधान सभा के बजट सत्र में उन्होंने भोजपुरी में भाषण देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

उत्तर प्रदेश की बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनवाना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें हमारे साथ इलाज करवाने में दिक्कत हो। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू मुसलमानों के एक ही विंग में इलाज से न जानें हिंदुओं को कौन सी चीज पर थूका हुआ मिल जाए। केतकी सिंह के इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि समर्थकों ने इसे हिंदू हितों की रक्षा की भावना से जोड़ा।

भाजपा विधायक केतकी सिंह मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग की वकालात कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि केतकी अपने बयानों के लिए चर्चा में हैं। वह पहले भी ऐसे कई बयान दे चुकी हैं और यहां तक कि अपनी ही पार्टी भाजपा से भी बगावत कर चुकी हैं।

कौन हैं केतकी सिंह..?

केतकी सिंह भाजपा की तेजतर्रार नेता और बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह अपने बेबाक बयानों और जनता से सीधे जुड़ने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बनाया है। पिछले दिनों उन्होंने यूपी विधानसभा के बजट सत्र में अपना संबोधन भोजपुरी में दिया था, जिसका काफी चर्चा हुई थी। उनके इस अंदाज पर सीएम योगी भी विधानसभा में मुस्कुराते हुए दिखाई दिये थे।

केतकी सिंह का राजनीतिक सफर

केतकी सिंह शादी से पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रहती थीं इनके पति शांत स्वरूप सिंह भारतीय रेल में वरिष्ठ पद पर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा और भाजपा के गठबंधन के कारण उनका टिकट कट गया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में वह फिर से भाजपा में शामिल हुईं और 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

केतकी सिंह का विवादों से पुराना नाता

केतकी सिंह अपने बयानों के कारण पहले भी विवादों में रही हैं। अप्रैल 2022 में, बलिया में एक गरीब के घर पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर उन्होंने तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वे तहसील में आग लगा देंगी।यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया था।

अब मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने के बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। हालांकि, उनके समर्थकों का कहना है कि यह बयान उनकी हिंदू हितों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फिलहाल, इस बयान को लेकर सियासी माहौल गर्म है और आगे इसकी क्या प्रतिक्रिया होती है, यह देखने वाली बात होगी।

केतकी सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब से वह टोटी का हिसाब रोज मांगेगी। वह न पहले किसी से डरी, न आज डरती है। सपा अपनी गंदी मानसिकता दिखा रही है। इस घटना ने बलिया से लखनऊ तक सियासी हलचल तेज कर दी है, और यह मामला अब कानूनी और राजनीतिक मोड़ ले चुका है। बताते चले कि बलिया की बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि वह पहले सरकारी टोटियों का हिसाब दें।जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में उनके गुलिस्ता कॉलोनी स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केतकी सिंह घर पर नहीं थीं। लेकिन उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थीं। सपा कार्यकर्ताओं ने टोटियां लेकर नारेबाजी की, जिससे उनकी बेटी भयभीत हो गई। विवादों में भाजपा विधायक केतकी सिंह