सत्ता का दुरुपयोग करती भाजपा-अखिलेश

129
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अफवाहबाज पार्टी है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। जनता को गुमराह करना जानती है। इसी रणनीति के आधार पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा के पास विकास का कोई विजन नहीं है। इसने पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को अखिलेश यादव सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा से सावधान रहे। भाजपा षडयंत्र करने में माहिर है। षडयंत्रकारी भाजपा अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। भाजपा हर स्तर पर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया हैं उन्हें परेशान करेगी। उनसे बदला लेने की तैयारी में है। सत्ता का दुरुपयोग करती भाजपा-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गलत को सही और सही को गलत करने की साजिश कर सकती है। समाज में नफरत फैलाती है। लोगों से भेदभाव करती है। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। इसने किसानों नौजवानों को धोखा दिया। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। पिछड़ों, दलितों को नौकरियों में नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़ों का हक छीना है। महंगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर से गोरखपुर समेत दर्जनों जिलों में पानी भरा है। नेपाल के सीमावर्ती प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है। सरकार की तरफ से लोगों को जरूरी मदद नहीं मिल रही है। नगरों में जलभराव है। एक तरफ कई जिलों में बाढ़ से जनता त्रस्त है तो शहरों में लोग जलभराव से परेशान है। भाजपा ने नदियों की सफाई को रोका। नदियों के प्रवाह को अवरूद्ध किया। नालों की सफाई नहीं करायी। समय रहते बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाये। पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की निष्क्रियता और अकर्मण्यता का खामियाजा भुगत रही है। सत्ता का दुरुपयोग करती भाजपा-अखिलेश