आस्था को व्यापार बना रही भाजपा:अखिलेश यादव

17
आस्था को व्यापार बना रही भाजपा:अखिलेश यादव
आस्था को व्यापार बना रही भाजपा:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार विरासत और धरोहर को बर्बाद कर रही है। आस्था को व्यापार बना रही है। वृंदावन में कॉरिडोर के नाम पर जमीनों का खेल हो रहा है। भाजपा की नज़र जमीनों पर है। अपने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा लाखों लोगों को उजाड़ रही है। ये कारीडोर रास्ता नहीं आस्था है। वृंदावन की गलियां आस्था की गलियां है। उनका हेरीटेज वैसा ही रहना चाहिए। सरकार चौड़ीकरण के नाम पर पुरानी चीजों को खत्म कर रही है। बात चौड़े रास्तों की नहीं, मैनेजमेंट की होती है। अगर चौड़ा स्थान से ही भीड़ संभल सकती है तो कुंभ खुले मैदान में लगा था वहां क्यों भगदड़ हो गयी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मैनेजमेंट में फेल हो जाता है। उसके सुधारने के बजाय तोड़फोड़ और बर्बादी करती है। भाजपा सरकार को उन देशों से प्रेरणा लेना चाहिए जिन्होंने अपनी विरासत और संस्कृति को बचाते हुए विकास किया है। वृंदावन में जो लोग आते है वे कुंज गलियों को देखने आते है। कुंज गलियों में राधा-कृष्ण के हजारों गीत बने हैं। उनका अपना इतिहास है। आस्था को व्यापार बना रही भाजपा:अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि सारा झगड़ा जमीन का हैं जिस तरह से भाजपा ने अयोध्या में जमीनों में हेरफेर किया, वाराणसी में हजारों मंदिर तोड़े वही वृंदावन में भी करना चाहती है। मथुरा वृंदावन में पांच हजार से ज्यादा मंदिर हैं। जिन्हें पुराने जमाने के तमाम राजाओं और महाराजाओं ने उन्हें बनवाया है। भाजपा अपने लोगों को ठेका देकर उनसे चंदा वसूली करती है। मुआवजा के नाम पर घोटाला करती है। जनता आज मजबूर है। प्रदेश में नई सरकार आयेगी तब विकास के नाम पर भाजपा की विनाश की नीति हमेशा के लिए समाप्त कर दी जाएगी। हर मुआवजा, घोटाले की जांच होगी। भाजपा सरकार ने कई जगह जमीनों के अधिग्रहण के बदले में मुआवजा नहीं दिया या अपने लोगों को खुश करने के लिए खेल करते है। भाजपा जिस तरह का काम कर रही है उसे मथुरा वृंदावन कभी माफ नहीं करेगा।

भाजपा के लिए भाजपाई टेªनिंग मैनुअल में महाभ्रष्टाचार का एक अध्याय है कॉरिडोर करप्शन। कैसे धन सम्पत्ति पर नियंत्रण कर लें? कैसे सरकारीकरण करेंगे? कैसे चढ़ावे से भाजपाई अपनी जेब भरेंगे? कैसे सुविधाओं के नाम पर जनता को गुमराह करते है? कैसे आसपास की जमीन पर कब्जा करें? कैसे मुआवजा के नाम पर कमाई करे? कैसे जमीनों को औने-पौने दाम पर खरीदे? कैसे बाद में दूसरे को दुगना रेट पर जमीनों को बेंचे? कैसे छोटे दुकानों को नुकसान पहुंचाए? कैसे बाहरी लोगों के सहारे राजनीति करे? कैसे आस्था को व्यापार बनाये? अयोध्या में कुछ मिनटों में जमीनों में कितना घपला हुआ, सभी ने देखा। भाजपा आस्था को व्यापार न बनाये। आस्था को आस्था रहने दें। जो वहां की परम्परागत चीजें होती रही हैं उस आर्टिटेक्चर को नष्ट न करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कोई भी चीज बना नहीं सकती है जो चीजें बनी है उसे बर्बाद कर देती है। समाजवादी सरकार में गोमती रिवर फ्रंट बनाया गया। इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट का काम रोक दिया। गोमती, वरुणा, यमुना में गंदगी है। कूड़े का ढेर है। पानी से बदबू आ रही है। भाजपा सरकार पूरी दुनिया में बदनामी करा रही है। नदियों से जुड़ें विभाग के मंत्री जी अधिकारियों के साथ सफाई करने उतरे थे लेेकिन गोमती नदी साफ नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नदियों का बुरा हाल है। पूरे प्रदेश में सीवर ट्रीटमेंट प्लान बंद कर दिये गये हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाला जा रहा है। बुंदेलखंड में नदियों में अवैध खुदाई करके जगह-जगह टीले बना दिये गये हैं। लेकिन लगता है यह भ्रष्टाचार के टीले भी 17 सौ करोड़ के दबाव में किसी को दिखाई नहीं दे रहे हैं।

समाजवादी सरकार ने विश्वस्तरीय काम किये। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम इकॉना बनाया, जनेश्वर मिश्र और लोहिया पार्क बनाया। प्लासियो माल, किसान बाजार बनाया। यह सब कम उदाहरण है। यह काम इसलिए अच्छे और विश्वस्तरीय बने क्योंकि हमने अधिकारियों के विदेशों में भेजा। वे काम और काम करने का तरीका समझ कर आये और बेहतरीन काम हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तारीफ तो विरोधी भी करते है। देश का पहला एक्सप्रेस-वे है, जिस पर लड़ाकू विमान सुखोई और मेराज उतरे। प्रधानमंत्री जी हरक्यूलिस विमान से इसलिए उतर पाये क्योंकि उसे समाजवादियों ने डिजायन किया था।मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे 91 किलोमीटर की सड़क बनाने में 7 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिया। वह भी बरसात होते ही टूट गयी। उन्होंने कांवड़ियों के लिए एक हजार करोड़ रूपया लगाकर कांवड़ यात्रा के लिए कारीडोर क्यों नहीं बनाया? कारीडोर बनता तो कांवड़ियों को अच्छा रास्ता, खान-पीने की चीजें, विश्राम करने के लिए स्थान, सब सुविधायें मिल जाती लेकिन भाजपा सरकार कांवड़ियों को सुविधा और व्यवस्था नहीं देना चाहती हैं। भाजपा हर साल कांवड़ियों को धोखा देने के लिए दुकानांे को चेक करने का अभियान चलाती है। यह जान बूझकर समाज में नफरत फैलाती है। समाजवादी सरकार में हम कांवड़ियों के लिए नया कारीडोर बनायेंगे। सब सुविधाएं देंगे। जिससे दुकानदारों और सड़क पर चलने वालों को कोई असुविधा नहीं होगी। भाजपा सरकार ने कावंड़ियों के साथ धोखा किया। 11 साल की केन्द्र सरकार और 9 साल की प्रदेश सरकार कुल 20 साल की सरकार में भाजपा कांवड़ियों के लिए एक कारीडोर नहीं बना पायी।

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में बिहार के पश्चिमी चम्पारण के चौलखा निवासी नेशनल पहलवान राजा यादव को सम्मानित किया। राजा यादव को बिहारी टार्जन भी कहा जाता है। राजा यादव बाबा रामदेव के साथ तेज रफ्तार दौड़ भी लगा चुके हैं। उनका शरीर सुगठित है।अखिलेश यादव ने कहा कि राजा यादव से प्रेरणा लेकर बहुत से नौजवान अपना शरीर भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है। जब शरीर स्वस्थ होगा तभी व्यक्ति अपने दायित्वों का सकारात्मक ढंग से निर्वहन कर सकेगा। स्वामी विवेकानंद का उद्धरण देते हुए कहा कि वे नौजवानों से कहते थे फुटबॉल खेलों ताकि स्वस्थ शरीर बने तभी अध्यात्म में ध्यान लग सकेगा। आज इसी की आवश्यकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा रास्ता ही धर्म का रास्ता है। भेदभाव करने वाले सनातनी नहीं हो सकते है। अन्याय करने वाले, बच्चों से राजनीति करवाने वाले, नफरत पैदा करने वाले कभी सनातनी नहीं हो सकते है। केवल कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता है। लोगों को 2027 का इंतजार है। जनता भाजपा को हराने के लिए संकल्पित है। भाजपा सरकार में सभी इललीगल काम हो रहे है। बड़े-बड़े ट्रस्टों पर कब्जा हो रहा है। जमीनों में हेराफेरी हो रही है। धार्मिक ट्रस्टों पर अवैध कब्जे हो रहे है। तालाबों की सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे है। भाजपा में तीन गुट हो गये हैं। पहला गुट खुद मुख्तार है। दूसरा गुट दिल्ली वाले का उम्मीदवार है। तीसरा गुट संघी साथी का उम्मीदवार है। आस्था को व्यापार बना रही भाजपा:अखिलेश यादव