Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा भविष्य के हिसाब प्रत्याशियों का कर रही चयन

भाजपा भविष्य के हिसाब प्रत्याशियों का कर रही चयन

233

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

राजू यादव

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन किया।भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद के लिए प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भूपेन्द्र चौधरी, दयाशंकर  मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे व मुकेश शर्मा गुरूवार को सुबह प्रदेश कार्यालय पहुंचे। विधान परिषद प्रत्याशियों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की।

भाजपा आने वाले चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है, अभी विधानसभा चुनाव बीते महज तीन महीने हुए हैं मगर पार्टी ने संगठन और सरकार के स्तर पर मिशन-24 पर काम करना शुरू भी कर दिया है।इस बार भाजपा ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 75 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। विधान परिषद भेजे जाने वाले प्रत्याशी भी उसी मिशन का एक हिस्सा हैं।भाजपा ने समाज के हर जाति वर्ग को अपनी सूची में जगह दी है, 4 ओबीसी, 1 ब्राहमण, 1 दलित, 1 मुस्लिम, 1 क्षत्रिय को विधान परिषद भेजा है,साथ ही विधान सभा चुनावों में भी हर वर्ग के लोगों को टिकट दिया था जिससे लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास पैदा हो। वहीं समाजवादी पार्टी ने 2 ओबीसी और दो मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जिसके बाद से सपा में अंदरखाने बवाल मचा हुआ है।

भाजपा ने मिशन-2024 की शुरुआत कर दी है। राज्यसभा के चुनाव हों या विधान परिषद चुनाव, प्रत्याशियों का चयन भविष्य की राजनीति के हिसाब से किया गया है। पार्टी ने संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा के चलते तरजीह दी है, साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखकर सोशल इंजीनियरिंग की है। साथ ही महिला वोटर और महिला कार्यकर्ता दोनों पर ही पार्टी का फोकस सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश तो की है मगर खेमेबंदी के चलते गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है, प्रत्याशियों के चयन में आजम खान की नाराजगी का डर और प्रोफेसर रामगोपाल का दबदबा सबसे ज्यादा दिख रहा है।


पार्टी कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सभी प्रत्याशियों का प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमरपाल मौर्य, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी व बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी पार्टी प्रत्याशी सामुहिक रूप में नामांकन हेतु पार्टी कार्यालय से निकलकर विधानभवन स्थित पार्टी के विधानमण्डल दल कार्यालय पहुुंचे।बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की उपस्थिति में सभी पार्टी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बडी़ संख्या में राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

[/Responsivevoice]