Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़-अखिलेश यादव

भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़-अखिलेश यादव

22
भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़-अखिलेश यादव
भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़ है। भाजपा पीडीए को बदनाम करना चाहती है। नौजवानों में फूट डाल रही है। समाजवादी पार्टी के विरोध प्रचार की नीति बना रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को भाजपा से सावधान रहना है। बीजेपी के जाल में नहीं फंसना है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नकारात्मकता से दूर रहें।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलने के लिए अडिग है। उन्होंने कहा कि पीडीए का रास्ता ही विकल्प है। कार्यकर्ता एकजुटता और आपसी तालमेल से कार्य करें। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ विध्वंस करना जानती है। नफरत की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है। किसान, गरीब, नौजवानों को आगे बढ़ाने तथा प्रदेश के विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का अपना कोई कार्य नहीं है। वह समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए विकास कार्यों  को अपना बताती है।