Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार ने निर्दोष खुशी दुबे को जेल में डाला-नकुल दुबे

भाजपा सरकार ने निर्दोष खुशी दुबे को जेल में डाला-नकुल दुबे

211

लखनऊ। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश के कद्दावर नेता नकुल दुबे का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया और उत्तर प्रदेश के सर्व समाज की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेकर उत्तर प्रदेश को भाजपा के जंगलराज से मुक्ति दिलाने का आवाहन किया।

   डिजिटल मीडिया संयोजक – प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया नकुल दुबे ने कल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी , सदस्यता के पश्चात आज अपने हजारों समर्थकों के वह पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी जी ने उनका स्वागत किया।

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा की वर्तमान समय में अपने देश के महापुरुषों को अपमानित करने का फैशन चल गया है,  भारतीय जनता पार्टी जिसकी मातृ संस्था ने कभी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया ना ही उनके किसी नेता ने आजादी की लड़ाई लड़ी,  आज वह भाजपा देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों को भांति – भांति तरीके से अपमानित कर रहें हैं यह बिल्कुल उचित नहीं , श्री दुबे ने कहा विगत दिनों कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया हम सबकी जिम्मेदारी कि आज अपने राजनीतिक स्वार्थ से हटकर प्रदेश को भाजपा के जंगलराज से मुक्त कराएं और एक बार पुनः प्रदेश में हाथ के पंजे को मजबूत करें।मैं सर्व समाज सहित अपने समाज से आवाहन करता हूं कि 2024 में देश में और उसके पश्चात प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में सहयोग करें जिससे प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिल सके।

 एक प्रश्न के उत्तर में नकुल दुबे ने कहा कि यदि विकास दुबे ब्राह्मण है तो उसके साथ क्या हुआ सभी ने देखा भाजपा सरकार ने खुशी दुबे को निर्दोष जेल में डाल रखा, सभी को पता है ऐसा क्यों हुआ लेकिन यदि वह दूसरा है तो उसे बख्शा जाएगा यह भाजपा की नियत है , समाज सब समझ रहा है और आने वाले समय में भाजपा के दोहरे चरित्र का जवाब देगा।

      मैं कांग्रेस महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं व समस्त कांग्रेस जनों का आभारी हूं कि उन्होंने हमें इतना सम्मान दिया,  हमसब कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश में जनता के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे और कांग्रेस को सत्ता में पहुंच जाएंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्व विजय, संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी, महासचिव दिनेश सिंह, सचिव संगठन अनिल यादव, सहित साथ में आए सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थिति रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने किया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पुष्पगुच्छ देकर ,माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर नकुल दुबे का स्वागत किया, प्रवक्ता विशाल राजपूत ने पुष्प माला पहनाकर नकुल दुबे का स्वागत किया साथ में नारायण पति त्रिपाठी, अक्षत ठाकुर, कुलदीप चौधरी, संदीप पाल धनगर, महेंद्र राजपूत, मनोज तिवारी, सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।