Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सपा में आस्था जताते भाजपा-बसपा कार्यकर्त्ता शामिल

सपा में आस्था जताते भाजपा-बसपा कार्यकर्त्ता शामिल

217

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज जनपद गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया तथा संतकबीरनगर के कई प्रमुख नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा, बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2022 के चुनावों में वे समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जीजान से जुट गए हैं।

गोरखपुर जनपद के नामी फौजदारी अधिवक्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज शाही एडवोकेट, परतावल जनपद महाराजगंज के कई विद्यालयों के प्रबंधक संतोषकृष्ण त्रिपाठी, देवरिया के विश्वनाथ रिटायर्ड कार्याधिकारी जिला पंचायत सिसवां बाजार जनपद महाराजगंज के शैलेन्द्र कुमार सुल्तानिया उनकी धर्मपत्नी पिंकी सुल्तानिया पूर्व जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, जनपद संतकबीरनगर के नित्यानंद यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

नीरज शाही एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महाराजा राणा प्रताप का शौर्य चित्र, श्री संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने “बाइस में बाइसिकल “ संकल्प का संदेश देती साइकिल चलाते पेंटिंग भेंट की।इस अवसर पर गोरखपुर के जफर अमीन “डक्कू” तथा सुनील सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।