दलितों,पिछड़ों का हक छीन रही है भाजपा-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कूड़े के ढेर, गंदगी, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी। जनता शहरों में भाजपा की अव्यवस्था से त्रस्त है। सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाईफाईड समेत तमाम बीमारियों से आम जनता परेशान रही है। इन तमाम दिक्कतों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को धोखा दिया है। निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा। दलितों,पिछड़ों का हक छीन रही है भाजपा-अखिलेश



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि समाजवादी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी। लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए बहुजन समाज समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट हो रहा है।

READ MORE-महानायक कांशीराम जी की प्रतिमा का अनावरण


समाजवादी पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है। अन्य दल तय करें कि उन्हें क्या करना है। भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को डुबो रही है। समाज को तोड़ रही है। अर्थव्यवस्था डूब जाएगी तो नौजवानों को काम और नौकरी कैसे मिलेगी..? अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों से गेहूं सस्ता खरीदा गया जबकि लोगों को आटा महंगा मिल रहा है। सरसों का तेल, दूध, गैस, सिलेण्डर सब कुछ महंगा हो गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में घोर अव्यवस्था है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसान और गरीब जनता पर पड़ रहा है। दलितों,पिछड़ों का हक छीन रही है भाजपा-अखिलेश

Related Articles

Back to top button