Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बबलू चौरसिया ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क

बबलू चौरसिया ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क

401

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बबलू चौरसिया ने अपने क्षेत्र में किया जनसंपर्क,मांगा समर्थन.

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज जिले के वार्ड 22 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बबलू चौरसिया द्वारा अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है,जिससे उनके समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है. इस अभियान के तहत बबलू चौरसिया द्वारा वार्ड संख्या 22 के ग्रामसभा महुलानी, लेहरा,बंजरहा, नयनसर,आदि का दौरा कर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में शामिल होने व उनकी समस्याओं को दूर करने का हर सम्भव प्रयास के लिए कहा साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सब का समर्थन मांगा .इस व्यापक जनसंपर्क अभियान में उनके साथ योगेन्द्र पांडेय,मनीष यादव,प्रकाश यादव,रवि यादव,क्रन्तिमणि,सौरभ जायसवाल, सूरज सिंह मौजूद रहे.