Thursday, February 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं की धनराशि स्वीकृत

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं की धनराशि स्वीकृत

399

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं हेतु 08 अरब 37 करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत।


लखनऊ। कारागार प्रशासन एवं सुधार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में गृह विभाग (कारागार) के अंतर्गत स्वीकृत लेखानुदान को छोड़कर वर्तमान में प्राविधानित धनराशि में अवशेष धनराशि के लिए वचनबद्ध एवं आवश्यक व्यय के लिए 08 अरब 37 करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने की मंजूरी प्रदान की गई है।


इस संबंध में संयुक्त सचिव करूणेश कुमार सिंह की ओर से कल 28 जून, 2022 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि धनराशि को व्यय करते समय शासनादेश में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा शासकीय व्यय में मितव्ययिता के संबंध में समय-समय पर जारी शासनादेशों के प्राविधानों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाए।