Friday, February 20, 2026
Advertisement
Home राजनीति कांग्रेस कमेटी के सात जिला-शहर अध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस कमेटी के सात जिला-शहर अध्यक्षों की नियुक्ति

217
डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदनोपरान्त उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सात जिला-शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि नवनियुक्त जिला-शहर अध्यक्षों में क्रमशः देवरिया जिलाध्यक्ष पद पर रामजी गिरी, महराजगंज के जिलाध्यक्ष पद पर श्री शरद सिंह बबलू, जालौन जिलाध्यक्ष पद पर राजीव नारायण मिश्रा, कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर अमित कुमार पाण्डेय, उन्नाव जिलाध्यक्ष के पद पर आरती बाजपेयी, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष पद पर श्योपाल सिंह, लखनऊ शहर अध्यक्ष(दक्षिण) पद पर दिलप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ महानगर को दो भागों में विभाजित किया गया है जिसके तहत पूर्व में अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू को महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (उत्तर) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था और अब मुकेश सिंह चौहान के स्थान पर दिलप्रीत सिंह ‘डीपी’ को महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ(दक्षिण) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिलप्रीत सिंह डीपी विगत विधानसभा चुनाव 2019 के उपचुनाव में लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं और अल्प समय में ही बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा था। उनके मनोनयन पर ओंकारनाथ सिंह, प्रवक्ता श्री अशोक सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, मनोज तिवारी, श्री ब्रजेश सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री शंकर लाल गौतम, नसीम खान, आशुतोष मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, चन्द्रशेखर मिश्रा, सोमेश सिंह चैहान, सचिन रावत, डा0 सुरेश यादव, मुशर्रफ इमाम, आलोक सिंह, श्री रंजीत भारती आदि तमाम कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।