Monday, January 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश वनाधिकारियों के समस्त स्थानान्तरण निरस्त

वनाधिकारियों के समस्त स्थानान्तरण निरस्त

292
फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण प्रदेश में उच्च तकनीक के द्वारा पकड़े जा रहे अवैध खनन
प्रदेश में उच्च तकनीक के द्वारा पकड़े जा रहे अवैध खनन

वनाधिकारियों के किये गये समस्त स्थानान्तरण निरस्त किये गए।

विगत 15 दिनों में क्षेत्रीय वनाधिकारियों के किये गये समस्त स्थानान्तरणों को तात्कालिक प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अनुसचिव दिनेश कुमार ने अपर मुख्य सचिव, मनोज सिंह, उप्र सरकार शासन को लिखे गए पत्र में यह सूचना दी है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-1 की श्रीमती ममता संजीव दुबे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ०प्र० लखनऊ के स्तर से उपरोक्तानुसार किये गये स्थानान्तरणों की उच्चस्तरीय जांच अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा किये जाने हेतु औपचारिक आदेश अपने स्तर से निर्गत करें।

वन विभाग में बड़े खेल का पर्दाफ़ाश- वन विभाग में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता दूबे ने अपने आकाओं के साथ मिलकर किया बड़ा खेल। सत्तर से सौ क्षेत्रीय वनाधिकारियों के तबादले नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर किये गये,शासन को तबादलों की कोई जानकारी नहीं दी गई। बड़े खेल की सूचना मिलने के बाद शासन जागा- जाँच के बाद,वन विभाग में अनियमित तरीक़े से हुये क्षेत्रीय वनाधिकारियों के तबादले शासन ने निरस्त किये।

विभाग में 15.08.2023 तक किये जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की मध्यावधि में ही विभागाध्यक्ष के स्तर से लगभग 70-100 क्षेत्रीय वनाधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश निर्गत कर दिये गये हैं। यह आचरण स्वेच्छाचारी एवं विभागीय हितों के प्रतिकूल है। उक्त स्थानान्तरणों पर न ही शासन का पूर्वानुमोदन प्राप्त किया गया एवं न ही स्थानान्तरणों की प्रति उपलब्ध करायी गयी। इस प्रकार वृक्षारोपण सत्र के मध्य में ही किये गये क्षेत्रीय वनाधिकारियों के स्थानान्तरण सन्देह के घेरे में आ जाते हैं। ऐसा पत्र में कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त पत्र दिनांक 14.07.2023 द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वृहद वृक्षारोपण माह जुलाई / अगस्त में होने के दृष्टिगत कार्मिक विभाग द्वारा कार्मिकों के स्थानान्तरण हेतु नियत कटऑफ डेट 30.06.2023 को विस्तारित करते हुए 30.09.2023 किये जाने के निर्देश पूर्व में ही प्रसारित किये जा चुके हैं।स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि विभागाध्यक्ष के स्तर से विगत 15 दिनों में क्षेत्रीय वनाधिकारियों के किये गये समस्त स्थानान्तरणों को तात्कालिक प्रभाव से निरस्त किया जाता है।