भ्रष्ट भाजपाइयों को सत्ता से बेदखल करेंगे अधिवक्ता:अखिलेश यादव

अधिवक्ताओं की एकजुटता भ्रष्ट भाजपाइयों को सत्ता से करेगी बेदखल। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट।

राकेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज राज्य मुख्यालय में एडवोकेट एसपी सिंह के साथ वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कल राजधानी में वकीलों के चैम्बरों को बुल्डोजर से जमींदोज किए जाने और वकीलों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की शिकायत की। वकीलों का कहना था कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं मिली। वे चैम्बर्स भी गिरा दिए गए जिन्हें गिराने के लिए निशान भी नहीं लगे थे। वर्षों से बने चैम्बर अवैध कैसे हो गए? भाजपा ने पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस को अपमानित किया। वकील प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ बहुत अपमान जनक व्यवहार किया। महिला वकीलों के साथ भी अभद्रता की गई। तोड़फोड़ से पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई।


अखिलेश यादव ने वकीलों के प्रति सहानुभूति जताते हुए अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के चैम्बरों को तोड़ने की निंदा की। उन्होंने घायल वकीलों के निःशुल्क इलाज तथा मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता भ्रष्ट भाजपाइयों को सत्ता से बेदखल कर हमेशा के लिए हटाएगी। श्री यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी सरकार बनने पर अधिवक्ताओं की सभी शिकायतों का निराकरण होगा।इस अवसर पर शुभांगी द्विवेदी, सोनम सिंह एडवोकेट एवं शालिनी सोनकर की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related Articles

Back to top button