Monday, May 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा: अखिलेश

जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा: अखिलेश

27
जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा: अखिलेश
जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा: अखिलेश

लाख षडयंत्र करे जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती भाजपा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नाटकबाज पार्टी है। नकारात्मक प्रचार करती है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है। भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है। निर्दोष लोगों को पुलिस से फंसाती है, परेशान करती है। भाजपा हताश और बौखलायी हुई हैं इसीलिए अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। वह जनता का भरोसा खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लाख षडयंत्र कर ले इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है। 2027 के चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन विरोधी है। मेरे मंदिर से जाने के बाद भाजपा के लोगों ने उसे गंगाजल से धुलवाया था। भाजपा सरकार में पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे कराये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मर्यादित आचरण करना चाहिए। व्यवहार और भाषा अच्छी होनी चाहिए। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा सोशल मीडिया का दुरूपयोग करेगी।