Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home राजनीति अतिक्रमण के खिलाफ अधिकार सेना का सेल्फी अभियान-अमिताभ ठाकुर

अतिक्रमण के खिलाफ अधिकार सेना का सेल्फी अभियान-अमिताभ ठाकुर

241

राजेन्द्र मिश्र

लखनऊ। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि वर्तमान में सत्ताधारी पार्टी के लोग अपनी पार्टी के आयोजनों की पब्लिसिटी के लिए न केवल सरकारी होर्डिंग का अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल करते हैं बल्कि सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों जैसे चौराहों आदि पर भी कब्जा करके अपने बैनर लगा देते हैं, जोकि पूर्णतया नियम विरुद्ध व सरकारी राजस्व की क्षति है।

उन्होने संगठन के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए सेल्फी खींचकर संबंधित प्राधिकारी अधिकारी या जनपद के जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रमुख को को अवगत कराते हुए इस कृत्य को रोके जाने के लिए प्रत्यावेदन दें।

साथ ही उन्होंने बताया कि नेपाल की प्रतिष्ठित कवियत्री अमृता अग्रवाल द्वारा अधिकार सेना को समर्पित एक गीत लिखा गया है जिसका कल 12:00 बजे उनके द्वारा ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा।