Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अभ्युदय कैंसर मुफ्त भारत अभियान

अभ्युदय कैंसर मुफ्त भारत अभियान

240

जनता को कैंसर से सजग रहने के लिए किया गया जागरूक,अभ्युदय कैंसर मुफ्त भारत अभियान।

राकेश यादव

लखनऊ। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज के अटल चौक चौराहे पर अभ्युदय कैंसर मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भारत देश से कैंसर की जड़ को पूरे तरह से समाप्त करना है।

संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने बताया कि यह अभियान दो साल से प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में समय समय पर चलाया जा रहा है। हजरतगंज पर आयोजित इस अभियान में संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी, संस्था की  ब्रांड एंबेसडर नीमा पंत, डाइटीशियन अर्चना सिंह, नबील हेल्थ केयर सेंटर, लखनऊ के वरिष्ठ कैंसर स्पेशलिस्ट   डॉक्टर एनए सिद्दीकी, संस्था की प्रभारी अंशिका शुक्ला, सौम्या सिन्हा, अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग अटल चौक, हजरतगंज चौराहे के समझ  ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे! जागरुकता अभियान में तमाम नागरिकों को जागरुक गया।

इस मौके पर वरिष्ठ कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर एनए सिद्दीकी ने कैंसर कैसे होता है,किसको हो सकता है, हमें इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए इन सबके बारे मे विस्तृत जानकारी दी ! कैंसर के बारे मे संस्था की ब्रांड एम्बेसडर नीमा पंत और संस्था की अध्यक्ष ने भी जागरुकता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी।