Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या शारदा सहायक डबल नहर में एक नर कंकाल झाड़ियों से हुआ बरामद

शारदा सहायक डबल नहर में एक नर कंकाल झाड़ियों से हुआ बरामद

245

पटरंगा थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा गांव के पास नहर से हुआ बरामद।शारदा सहायक डबल नहर में एक नर कंकाल झाड़ियों से हुआ बरामद।

पटरंगा। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने शारदा सहायक डबल नहर में झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक नर कंकाल फंसा देखा ।घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दी गई सूचना के बाद हल्का दरोगा सुधीर कुमार, गुलाम रसूल ,आशीष यादव मौके पर गए काफी खोजबीन करने के पश्चात नरकंकाल को खोज निकाला।यह नर कंकाल पटरंगा थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा मजरे नूर पुर गांव के पास नहर की पटरी पर लगी जंगल जलेबी की शाखाओं में फंसी थी।

पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है।इस घटना से आस पास के गांव के लोग दहसत में हो गये है आखिर यह लाशें कहाँ से आती हैं यह यही की है या दूसरे जनपद की है क्योंकि इस तरह की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं बहुतों की तो पहचान ही नही होती हैं पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर उनकी फाइल हमेशा के लिए बंद हो जाती हैं अगर जिसकी पहचान भी होती हैं तो स्थानीय शव निकलता है जो सड़ गल जाते है उन्ही की पहचान नही हो पाती हैं।


हल्का दरोगा सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी और मैं अपनी टीम के साथ मौके पर जा कर देखा तो नर कंकाल झाड़ियों में फंसा था जिसको बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।