किशोरियों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें संस्था

किशोरियों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें संस्था। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान। सामाजिक संस्था ने उपमुख्यमंत्री पर आयोजित किया कार्यक्रम।

लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं एचपीवी टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एचपीवी टीकाकरण जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए लोगो से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को इस वैक्सीन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगवाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी अभियान में हस्ताक्षर के साथ स्वस्थ भारत स्वस्थ स्त्री का स्लोगन लिखते हुए महिलाओं एवं किशोरियों में पनपने वाले सर्वाइकल कैंसर एवं उसके बढ़ते हुए आंकड़े को गंभीर बताते हुए इस पर और तेजी से कार्य करने के लिए संस्था की प्रशंसा की। संस्था की तरफ से इस कार्यक्रम में रश्मि वर्मा, श्रुति, छाया कौशल, नरेश चौधरी, पुष्पा सिंह, विवेक अवस्थी, कुमार रवि इत्यादि शामिल रहे। किशोरियों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें संस्था

Related Articles

Back to top button