
लखनऊ। प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने अवगत कराया कि डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा 19 सितम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर आमजनमानस की जागरूकता हेतु सर्प निकलने पर तत्काल सूचना दिये जाने व सर्पदंश से बचाव हेतु अवध वन प्रभाग, लखनऊ के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों सहित प्रभाग स्तर पर स्थापित हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। डी0एफ0ओ0 लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अक्सर आबादी क्षेत्र में सामान्य विशैले सर्प निकलने की सूचनाएं प्रकाश में आती हैं, जिनमें प्रमुख रूप से रसेल वाइपर, सामान्य करैत, नाग आदि होते हैं जिनको संबंधित क्षेत्र के वन कर्मियों द्वारा सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करने की कार्यवाही की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस
डी0एफ0ओ0, लखनऊ द्वारा सर्पदंष की स्थिति में निम्न प्रकार बचाव हेतु उपाय बताये गये-
1. व्यक्ति को सर्प से सुरक्षित दूरी पर ले जायें।
2. सभी सर्पदंश को विशैला मान के उपचार करें।
3. शरीर को खास करके डसे हुए भाग को जहॉं तक सम्भव हो स्थिर रखें और हृदय से नीचे रखें।
4. पीड़ित को शांत रहना चाहिए, डरने और आतंकित होने से केवल नाड़ी की गति व रक्तचाप में वृद्धि होती है जिसके कारण विश शरीर में अधिक तेजी से फैलता है।
5. सर्प को खोजने में समय व्यर्थ ना करें और शीघ्र ही चिकित्सीय सहायता लें।
6. अगर सर्पदंश हाथ या उंगली में हुआ हो तो अंगूठी, ब्रेसलेट, रक्षाकवच, घड़ी उतार दें। सूजन शुरू होने पर कसे कपड़े भी उतार दें, पैरों में काटे जाने पर जूते मोजे उतार दें।
7. पीड़ित को जल्दी करीबी हास्पिटल या स्वास्थ्य केन्द्र पहॅुचाएं जहां स्नैक एंटीवेनम (सॉप काटने पर लगने वाला इंजेक्शन) उपलब्ध हो।
8. रात और अंधेरी जगह पर टॉर्च की रोशनी का उपयोग करें।
9. अपने आस-पास के क्षेत्र में पाये जाने वाले सर्पों की पहचान और जानकारी रखें।
10. अस्पताल जाते समय रास्ते में अगर पीड़ित में निम्नलिखित में से कोई भी लक्षण प्रकट हो तो इसकी सूचना डॉक्टर को तुरंत दें जैसे डसे हुए भाग से लगातार खून बहना, सूजन, पलके भारी होने, चक्कर आना, सॉस लेने में कठिनाई या अन्य कोई भी असामान्य लक्षण।
सर्पदंष में क्या न करें
1. सर्पदंश के लक्षण प्रकट होने का इंतजार न करें, कई बार लक्षण देर से प्रकट होते है। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाये।
2. सर्प को मारने या पकड़ने के प्रयास न करें। अगर सुरक्षित दूरी है तो सर्प की पहचान के लिए फोटो ले सकते हैं।
3. कभी भी ब्लेड से काटकर विश को चूसने जैसे तरीके ना करें।
4. पीड़ित को शांत रखने का प्रयास करें, उत्तेजित और डरने से विश तेजी से शरीर में फैलता है।
5. झाड़-फूॅंक, मंत्र में समय व्यर्थ न करें।
6. सर्प अधिकतर खुद असुरक्षित महसूस करने पर आत्मरक्षा में काटते हैं। अगर कभी दुर्घटनावश सर्प के बहुत करीब पहुॅंच जाये तो सर्प पे नजर रखते हुए धीरे-धीरे पीछे हटे, सर्प को जाने का रास्ता दें वो खुद ही चला जाएगा।
7. सर्प चूहे खाना पसंद करते हैं अपने आस-पास चूहों की संख्या में वृद्धि न होने दें। बचा हुआ भोजन व
कूड़ा खुले में फेंकने से बचे क्योंकि ये चूहे को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराते हैं।
8. कैफीन या शराब नहीं पीना चाहिए।
9. विशैले सर्पदंश का इलाज तब ही शुरू हो जाना चाहिए, जब रोगी के घाव के निशान दिखाई देने लगे जैसे कि काटने से घाव से लगातार खून का बहना, सांस लेने में कठिनाई, पलकें झपकना और काटने के क्षेत्र में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देना आदि।
डा0 रवि कुमार सिंह के निर्देशन में दिनांक 08 सितम्बर, 2023 को अवध वन प्रभाग, लखनऊ के अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के समीप लखनऊ-मोहान रोड पर नीले रंग की कार (रेनॉल्ट ट्राइबर) वाहन संख्या-यूके-06/बी0बी0-2394 में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुवा वन्य जीवों को अवैध रूप से खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से लेकर जा रहे वन्य जीव तस्करों को गोपनीय रूप से छापामार कार्यवाही करके पकड़ा गया था तथा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्यवाही करायी गयी थी। अभियुक्तों से बरामद वन्य जीव कछुवा (Indian Narrow Headed Softshell Turtle) को सुरक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से कुकरैल स्थित घड़ियाल पुनर्वास केन्द्र में रखा गया था जहां उनकी नियमित रूप से देखभाल की जा रही थी। बरामद कछुवा वन्य जीवों को लखनऊ रेंज की टीम एवं टी0एस0ए0 इण्डिया के सदस्यों द्वारा कठवारा क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सुरक्षित प्राकृतवास में अवमुक्त कर दिया गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारियों के नम्बर निम्न प्रकार है-
1. क्षेत्रीय वन अधिकारी, शहरी रेंज-7839434282
2. क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोहनलालगंज रेंज-7839434283
3. क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर रेंज-7839434284, 9452907247
4. क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल रेंज-7839434285
5. क्षेत्रीय वन अधिकारी, बी0के0टी0 रेंज-7839434286
6. क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ रेंज-7839434287
7. क्षेत्रीय वन अधिकारी, मलिहाबाद रेंज-7839434288
8. क्षेत्रीय वन अधिकारी, शीशमबाग यूनिट-7839434293
9. प्रभाग स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर-0522-2716723 अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस























