Sunday, February 8, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में अन्नदाता कि मुसीबत

भाजपा सरकार में अन्नदाता कि मुसीबत

292
भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू
भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान सबसे ज्यादा मुसीबत में है। भाजपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। तमाम वादे करने के बावजूद भाजपा सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा पूरा नहीं किया है। कृषि निवेशों की महंगाई के कारण किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों की आय आधी कर दी है। भाजपा सरकार किसानों के लिए काल बन गई है। उत्तर प्रदेश के किसान पर असमय बारिश ओलावृष्टि की चोट के साथ आवारा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद करने की आफत से तबाही मची है। रोज टूटते हाईटेंशन तारों से खेत के खेत जल कर राख हो रहे हैं। नमी और दूसरी वजहें दिखाकर क्रय केन्द्रों पर किसान का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। महोबा में आंधी बारिश से 25 बीघे में तैयार गेहूं चना की फसल बर्बाद हो गई। सदमा लगने से किसान की मौत हो गई। किसान ने बैंक से 2 लाख का कर्ज लेकर फसल बोई थी। हजारों किसान इस संकट से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार में अन्नदाता कि मुसीबत

READ MORE-भाजपा का चाल चरित्र ही बदला-अखिलेश


हर तरफ से शिकायतें आ रही है कि भाजपा सरकार में अधिकांश गेहूं की खरीद प्राइवेट कम्पनियां कर रही है। किसान को एमएसपी नहीं मिल रही है। बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद रहे है। सरकार पूरी खरीद भी नहीं कर रही है। भाजपा ने जता दिया है कि वह किसानों की शोषक और पूंजी घरानों की पोषक है। किसान को उपज का मूल्य और लागत तक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का अब जिक्र तक नहीं करती है। बारिश ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं बंट रहा है। सरकार अभी किसानों की क्षति का सर्वे ही नहीं कर पाई है। किसान की फसल बीमा योजना धोखा साबित हो रही है। किसान की फसल बीमा का लाभ सिर्फ बीमा कम्पनियां ले रही है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान बेहाल, परेशान और बर्बाद है। किसान की कहीं सुनवाई नहीं है। भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों की हितचिंता में किसान को हर तरह से शोषित, वंचित और पीड़ित बना रही है।

भाजपा सरकार में अन्नदाता कि मुसीबत