पवन खेड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या-अशोक सिंह

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या-अशोक सिंह

भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या। कांग्रेसजन न डरे हैं न डरेंगे। संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा की असम पुलिस द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर की गयी गिरफ्तारी को उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता एवं मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने कड़ी निन्दा करते हुए इसे लोकतन्त्र की हत्या करार दिया है। श्री सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी को समान रूप से अपनी आवाज उठाने की आजादी मिली है। जिस बात को भारतीय जनता पार्टी मुद्दा बना रही है उस पर श्री पवन खेड़ा जी ने अपनी बात स्पष्ट कर दी थी उसके बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर भाजपाशासित राज्यों में फर्जी एफआईआर दर्ज कराकर अलोकतांत्रिक तरीके से श्री खेड़ा के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है।

READ MORE-2022 में जय श्री राम के होंगे जयघोष-ब्रजेश पाठक

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता की नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की गिरफ्तारी है। आज भाजपा में भारी बौखलाहट है। इस वजह से वो संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने से भी बिल्कुल पीछे नहीं हट रही है। राहुल गांधी का कहना है कि डरो मत आपको डराने की कोशिश की जा जाएगी। भाजपा ने इससे ये कोशिश की है कि देश के प्रधानमंत्री का नाम लेकर कोई भी इस देश में सवाल नहीं कर सकता है। आपको कभी भी कोई जवाब नहीं मिलेगा। राहुल गांधी की तरफ से संसद में जो मुद्दे उठाए गए उनका भी मजाक उड़ाया गया। भाजपा आज सवाल का जबाब नहीं देती बल्कि एक सवाल खड़ा कर देती है।

भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। जिसकी जितनी निन्दा की जाए वह कम है। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तानाशाही से डरने वाली नहीं है। जिस प्रकार कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने जा रहे पवन खेड़ा की अलोकतांत्रिक और गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तारी की गयी है कांग्रेस पार्टी इसके विरूद्ध संघर्ष करेगी और सच की जीत होगी। कांग्रेसजन न डरे हैं न डरेंगे, संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या-अशोक सिंह

Related Articles

Back to top button