भाजपा का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान-भूपेन्द्र चौधरी

प्रियंक पाण्डेय

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आगामी निकाय चुनाव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूट गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलायेगी। पार्टी मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए घर-घर सम्पर्क अभियान भी चलायेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व निकाय चुनाव से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आगामी निकाय चुनावों को लेकर की गई तैयारियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। पार्टी 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इसके पूर्व 30 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की “मन की बात“ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की योजना रचना पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी नगर निकाय के चुनावों में पार्टी की जीत के संकल्प के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जायंे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठनात्मक ढ़ाचा और पार्टी कार्यकर्ताओं का परिश्रम निकाय चुनाव में भी हमें निश्चित रूप से सफलता दिलायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने लोक कल्याण के संकल्प के साथ जनहित में अभूतपूर्व कार्य किये है। अब हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि जनता के बीच जाकर संपर्क व संवाद के माध्यम से निकाय चुनाव में पार्टी को विजय के लिए जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील करें।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने निकाय चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में हम सब का यह दायित्व बनता है कि जिन मतदाओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नही होे सका है, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए कार्य करें। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने निकाय चुनावों में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक सक्रिय करने पर भी बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button