Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी बनाने के लिए कलाकारों, निर्माता निर्देशकों की बैठक

फिल्म सिटी बनाने के लिए कलाकारों, निर्माता निर्देशकों की बैठक

331

उत्तर प्रदेश में डेडीकेटेड इंफोटेनमेंट जोन (फिल्म सिटी) बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म कलाकारों, निर्माता निर्देशकों, गीतकार, संगीतकार गायकों व लेखकों आदि की अहम बैठक बुलाई है। इसमें दक्षिण भारत में अपना प्रोडक्शन हाउस चलाने वाली सौन्दर्या रजनीकांत भी शामिल होंगी।

सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या को भी यूपी सरकार ने न्यौता दिया है। इसके अलावा इसमें निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, अभिनेता परेश रावल, गायक अनूप जलोटा, उदित नारायण, कैलाश खेर, लेखक विजयेंद्र प्रसाद, गीतकार मनोज मुन्तस्सिर शामिल होंगे। इसके अलावा फिल्म उद्योग से जुड़े विनोद बच्चन, दीपक दल्वी, नितिन देसाई, ओम राउत, शैलेश सिंह, पदम कुमार भी बैठक में शामिल होंगे।