Monday, March 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुद्रा योजना के...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुद्रा योजना के ऋण वितरित

217


प्रतापगढ़, विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट एवं मुद्रा योजना के ऋण वितरण पत्र प्रदान कियाए इसी के साथ विभिन्न जनपदों में भी एनआईसी के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये गये। जनपद प्रतापगढ़ में भी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत एनआईसी में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमारए अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य द्वारा 05 लाभार्थियों क्रमशः अमित कुमार सोनी निवासी सगरा सुन्दरपुर को 8.50 लाख रूपये, अजीत कुमार सोनी निवासी सगरा सुन्दरपुर को 6 लाख रूपयेए प्रवीन कुमार सोनी चिलबिला शहरी पोस्ट माधोगंज को 6 लाख रूपयेए आशीष कुमार प्रजापति निवासी चौबेपुर दूबेपुर को 2.50 लाख रूपय एवं मुकेश प्रजापति निवासी चौबेपुर दूबेपुर को 1 लाख रूपये का मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति पत्र, टूलकिट एवं प्रमाण पत्र सौपे गये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया भी उपस्थित रहे।