Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय संकट या कोविड-19 जैसी महामारी

राष्ट्रीय संकट या कोविड-19 जैसी महामारी

203

आकांक्षा केन्द्र में कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु द्वितीय पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया गया।आकांक्षा समिति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत।भारत सरकार द्वारा असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।


डाॅ0 अर्चना तिवारी
लखनऊ। आकांक्षा समिति उ0प्र0 की अध्यक्षा डाॅ0 अर्चना तिवारी ने आकांक्षा समिति द्वारा बटलर पैलेस स्थित आकांक्षा विद्या केन्द्र पर कामगारों के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु द्वितीय कैम्प का आयोजन किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति उ0प्र0 द्वारा असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पंजीकरण कैम्प के आयोजन किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। पंजीकरण के पश्चात उसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 02 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।उन्होंने कहा कि भविष्य में असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभों के वितरण में इस डाटाबेस का उपयोग किया जायेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी राष्ट्रीय संकट या कोविड-19 जैसी महामारी की स्थिति के दौरान पात्र कामगारों को सहायता प्रदान करने के लिए भी इस डाटाबेस का उपयोग किया जा सकता है।  पंजीकरण कैम्प में आकांक्षा विद्या केन्द्र में करीब 120 कामगारों का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।  इस अवसर पर आकांक्षा समिति की सदस्यगण तथा आकांक्षा विद्या केन्द्र पर बड़ी संख्या में असंगठित कामगार पंजीयन हेतु उपस्थित थे।