Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश डबल इंजन की सरकार गरीबों को देगी डबल राशन-डॉ0 दिनेश शर्मा

डबल इंजन की सरकार गरीबों को देगी डबल राशन-डॉ0 दिनेश शर्मा

250

  • उत्तर प्रदेश को गर्त में ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत।विपक्ष के दल और चुनाव चिन्ह अलग अलग हैं लेकिन दिल और उद्देश्य एक है ।
  • योगी सरकार ने  माफियाराज को जड से उखाड फेका।विपक्ष जातीय व संप्रदायिक मतभेद फैलाने का कर रहा है प्रयास ।
  • भगवान राम के अस्तित्व  को नकारने वाले अब उनकी शरण में। डबल इंजन की सरकार गरीबों को देगी डबल राशन ।

लखनऊ/अम्बेडकरनगर। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की मंशा येन केन प्रकारेण   सत्ता पर काबिज होकर उत्तर  प्रदेश को लूटने और बरबाद करने का काम आरंभ करने की है।  वह मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार को रोकने के लिए बेमेल गठजोड कर रहा है । उन्होंने कहा कि  यह याद रखना होगा कि इन दलों के झंडे  भले ही अलग अलग है पर दिल और सिद्धान्त एक हैं। इनका उद्देश्य  भी एक है। उत्तर प्रदेश को गर्त में ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा। प्रदेश को विकास की राह पर और तेजी से आगे बढाना है। अम्बेडकरनगर जनपद में 50 करोड से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए वहां उन्हें उमड़े अपार जनसमूह को उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश व प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाली है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ने यूपी  को अपराध मुक्त व खुशहाल प्रदेश बनाने का जो शंखनाद किया था वह और तेज होने वाला है।

जातिवाद सांप्रदायिक की बात करने वालों की पूरी कोशिश अपने हित साधने के लिए होती है जिसके लिए वे  जोड तोड करने में लगे रहते हैं हैं और क्षेत्र का विकास नहीं होने पाता है। डा शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों डबल राशन देने जा रही है। अभी तक सरकार गरीबों को पांच किलो राशन देती थी। इस महीने से उन्हे 10 किलो राशन दिया जाएगा इसमें दाल और तेल भी दिया जाएगा।12 दिसम्बर से इसके लिए महाअभियान आरंभ होगा। पहले की सरकारों ने गरीबों के बारे में कभी सोचा ही नहीं था। पूर्व की सरकारों  पर  गुन्डे माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय माफिया  गरीबों की जमीन पर कब्जा कर अपने लिए मकान बना लेते थे। वर्तमान सरकार इन माफियाओं से अवैध कब्जे खाली कराकर उन जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बनवा रही है। पिछली सरकारों में व्यापार करना भी दूभर था। दुकाने तक पर कब्जा हो जाता था। माफिया सवारी निकाल कर लोगों को डराते थे।  आज किसी की हिम्मत नहीं है कि योगी राज में ऐसा कर सके। इस सरकार माफियाराज को जड से उखाडकर फेक दिया है।  

डा0 शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में गायब रहने वाले विपक्ष के नेता चुनाव आते ही तमाम तरह की यात्रा निकाल रहे हैं। आज वे भाजपा के विकास के मुकाबले के लिए जातीय और सांप्रदायिक मतभेद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ भाजपा का विकास है तो दूसरी ओर उनका परिवारवाद जातिवाद भाई भतीजावाद साम्प्रदायवाद है लेकिन प्रदेश में अब केवल विकासवाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे चार साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। अब कांवड यात्रा पर पत्थर नहीं फूल बरसते हैं। पिछली सरकारों में कंावड यात्रा पर पत्थर फेंकने की घटनाएं होती थी। दीपोत्सव ने राम नगरी को नई पहचान दी है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब उनकी शरण में हैं। मौसमी रामभक्त पैदा हो गए हैं क्योंकि रामभक्त जनता ने बता दिया है कि वह क्या चाहती है। वे अब राम का अपमान करने का साहस नहीं कर सकते हैं। प्रदेश की जनता ने संस्कृति को बदला है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया ।उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाए बडे सामाजिक बदलाव ला रही हैं। गरीबों का जीवन बदल रहा है। पहले की सरकारों ने जनता के दर्द को समझने की कोशिश ही नहीं की थी। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए घर घर शौचालय तथा महिलाओं को धुए से होने वाली बीमारियों से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए।

उन्होंने कहा कि पहले बीमार होना गरीब के लिए अभिशाप से कम नहीं था क्योंकि बेहतर उपचार कराना उसके बस की बात नहीं थी। मोदी योगी सरकार ने आयुष्मान योजना के जरिए हर गरीब के लिए पांच लाख तक उपचार की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विपक्ष ने ट्विटर पर बडी हाय तौबा मचाई पर उनके नेता खुद घरों में छिपे रहे। इसके विपरीत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे रहे। सरकार का ट्रिपल टी का मंत्र कोरोना के खिलाफ लडाई का कारगर हथियार बना। पहली बार देश में कोरोना की वैक्सीन बनी है। इसके पहले तो देश को टीके के लिए विदेश पर निर्भर रहना पडता था। वैक्सीन को लेकर विपक्षने भ्रम फैलाया पर उनका झूठ बेनकाब हुआ है। भारत की वैक्सीन सफल हुई और देश के लोगों को फ्री में मिली। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति ने महिला सुरक्षा की भावना मजबूत की है। सरकार ने साढे चार लाख लोगों को नौकरी दी पर एक भी शिकायत नहीं आई। करीब दो करोड लोगों के लिए ओडीओपी ने भविष्य के नए द्वार खोले हैं। संविदा पर भर्ती हुई है। नौजवानों का बेहतर भविष्य बनाना ही लक्ष्य है।

पिछली सरकारों में विरोधियों को झूठे मुकदमों में फसाने की प्रवृत्ति थी। महाराजा सुहेलदेव भारत की अस्मिता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा ने बहुसंख्यकों का कत्लेआम करने वाले सालार मसूद गाजी का वध किया था।भाजपा की सरकार ने उनके नाम पर स्मारक के लिए 25 करोड रुपए, बहराइच में मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ में विश्वविद्यालय देने के साथ ही उनकी स्मृति को अमर बनाने के लिए काम किया है। इसके बावजूद राजनीतिक अवसरवादिता के चलते पार्टी के एक पूर्व सहयोगी हैदराबाद से आए भाईजान के साथ सालार मसूद गाजी की मजार पर पुष्प चढाने गए। देश का आक्रान्ता हमारा आदर्श नहीं हो सकता है। देश के लिए मर मिटने वाले हमारे आराध्य है और यही हमारे मतभेद का कारण है। किसी भी,समाज के गौरव का अपमान करने वालों का समर्थन करने वालों को जनता माफ नहीं करती है। भाजपा सहयोगी बनाएगी और इसके लिए पार्टी की रीति नीति,के अनुसार देश और प्रदेश के निर्माण के यज्ञ में उन्हें शामिल होने का आवाहन करते हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। पार्टी किसी का तुष्टीकरण नहीं करती है साथ ही किसी का,अपमान भी नहीं करती है। भाजपा सरकार की योजनाए हर वर्ग के लिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस क्षेत्र को बदल दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 42333 लाभार्थियों को मकान दिए गए हैं। हर व्यक्ति के सिर पर छत का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा था वह पूरा हो रहा है। सौभाग्य योजना के तहत 48840 को बिजली कनेक्शन दिया है। आज यहां पर आक्सीजन प्लांट की स्थापना हुई है। पिछले साढे चार साल में गरीबों को आवास के साथ घर धर शौचालय , फ्री में गैस व बिजली कनेक्शन,देने का काम मोदी योगी सरकार ने किया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक संजू रानी, अनीता, त्रिवेणी राम डॉक्टर राजित राम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष मिथिलेश उपस्थित थे ।