चित्रकूट में महिलाओं संग गरजेंगी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कल, 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं के साथ ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ‘ संवाद करेंगी।
चित्रकूट के रामघाट पर होगा ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ संवाद, बड़ी संख्या में महिलाएं होंगी शामिल।
प्रियंका गाँधी ने दिया है ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ का नारा। इसी अभियान के तहत होगा संवाद।
कांग्रेस ने आगामी चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने का किया है ऐलान।



लखनऊ।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कल 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं के साथ ‘लड़की हूँ- लड़ सकती हूँ’ संवाद करेंगी। यह कार्यक्रम कल दोपहर चित्रकूट के रामघाट पर होगा जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएँ शामिल होंगी। डॉ0 उमाशंकर पांडेय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी यूपी को बदहाली से निकालने की नयी उम्मीद बनकर आयी हैं। उन्हें लेकर महिलाओं में ख़ासा उत्साह है। उन्होंने ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ का जो नारा दिया है, वह महिला सशक्तीकरण का नया प्रतीक बन गया है। इसी अभियान के तहत चित्रकूट में ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ संवाद आयोजित किया जा रहा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफ़ी उत्साह है। हज़ारों की तादाद में महिलाएँ इस संवाद में हिस्सा लेंगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है उसका सबसे ज़्यादा खामियाज़ा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रियंका गाँधी ने अपने संघर्ष में उन्हें शामिल होने का आह्वान किया है जिसका व्यापक असर नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी योजना बनायी है। कांग्रेस ने आगामी चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कांग्रेस सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन दिया जायेगा। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी। नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फ़ीसदी नियुक्ति महिलाओं को दी जायेगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 13 नवम्बर को लखनऊ में महिलाओं के साथ टाउनहॉल मीट यानी महिलाओं की सभा करने जा रही हैं, इसका नाम “लड़की हूं, लड़ सकती हूं संवाद” रखा गया है।इस मिशन के चलते कांग्रेस का लक्ष्य अगले दो महीने में यूपी की 5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचना है। महिलाओं को शक्ति मिशन का हिस्सा बनाते हुए, कांग्रेस “लड़की हूं, लड़ सकती हूं ब्रिगेड” तैयार कर रही है। इस ब्रिगेड में साढ़े सात हजार महिला कार्यकर्ता तैयार की जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा बस चलता तो हम 50 प्रतिशत टिकट देते, कांग्रेस 40 फीसदी टिकट देती है तो सूबे की 403 सीटों में से करीब 160 महिला कैंडिडेट मैदान में होंगी।महिलाओं की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है।महिलाओं को वो शक्ति देना चाहती हैं जिससे वे अपनी लड़ाई मज़बूती से लड़ सकें।

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हज़ार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। साथ ही वृद्धा और विधवा पेंशन एक हज़ार रुपये प्रतिमाह की जाएगी। इसके अलावा वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश के 75 दक्षता विद्यालय खोले जायेंगे। इसके अलावा हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जायेंगे। महिलाओं को लेकर किए गये ये तमाम वादे केवल वादे नहीं हैं,बल्कि प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाएँ हैं जिन्हें पूरा करने के लिए लाखों कांग्रेस जन रात-दिन एक कर रहे हैं। यूपी की महिलाएँ प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुशासन का अंत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button