Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सुखदेव राजभर जी के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति-अखिलेश यादव

सुखदेव राजभर जी के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति-अखिलेश यादव

334

राजनेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव राजभर जी के निवास स्थान पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से संवेदना जताई।अखिलेश यादव ने कहा कि सुखदेव राजभर जी के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। सामाजिक न्याय को समर्पित उनका राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। एक गरीब परिवार से सम्बंध रखते हुए वकालत और सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने वाले राजभर जी को नमन।