Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आज मुख्यमंत्री लखनऊ में‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का करेंगे उद्घाटन

आज मुख्यमंत्री लखनऊ में‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का करेंगे उद्घाटन

233


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 19 अक्टूबर, 2021 को यहां ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी लाभार्थियों को पं0 दीनदयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना के चेक, ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र, राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार का वितरण करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में 30 अक्टूबर, 2021 तक किया गया है।