भाजपा के मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान का शुभारम्भ किया। पार्टी द्वारा शुरू किये गए मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें। भाजपा के प्रदेश में 50 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख सौ प्रतिशत मतदान के लिए डोर टू डोर तथा मैन टू मैन जुडेगें। विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल की सबसे मजबूत बूथ संरचना की सबसे मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी 8 से 15 अक्टूबर तक महोत्सव मनाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ, मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके ‘पन्ना प्रमुख’ को पार्टी के विस्तार और मजबूत नींव तैयार करने का श्रेय देते हुए उन्हें पार्टी की शक्ति बताया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर काम करते हुए पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधे संपर्क करके संगठन की रीति नीति व मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे मजबूत ईकाई पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय का आधार बनेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने हैशटैग भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख के साथ ‘‘भाजपा को जीताने हेतु पन्ना प्रमुख है समर्पित-फिर प्रदेश में जीत करेंगे सुनिश्चित‘‘ ट्वीट  किया।  

एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य संगठन के सबसे मजबूत पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत कर हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने को मजबूत बनाना है। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि ‘सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार‘ के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान के तहत शुक्रवार 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेतागण के साथ-साथ पार्टी सदस्यों द्वारा मतदाता सूची के अपने पन्ने के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-सेल्फी ले कर ट्विटर और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख’ के हैशटैग के साथ पोस्ट की जा रही है। इसके तहत वरिष्ठ नेतागण और पार्टी सदस्य अपने 30 सेंकेड के विडियो भी पोस्ट करेगें। सोशल मीडिया और जमींनी स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान में प्रदेश भर के भाजपा परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित हो कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।इस अभियान के प्रत्येक पन्ना प्रमुख अभी से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा के साथ लाने का प्रयास करेंगे और चुनाव के समय लोगों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाये जाने के संकल्प को मजबूती देगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button