Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण...

मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण

175

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण ।


लखनऊ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लखनऊ कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्य नाथ जी के कर कमलों द्वारा निर्वाण मानसिक मंदित संस्थान मोहान रोड़ लखनऊ में 148 दिव्यांग बच्चों को उपहार स्वरूप (फल, ड्रेस) देकर लाभान्वित किया गया।


कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगजन सशसक्तीकरण विभाग जनपद लखनऊ द्वारा राजकीय संकेत (मूक बधिर) विद्यालय, मोहान रोड़ लखनऊ में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि स्वाती सिंह माननीय मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार के कर कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को 10-ट्राईसाइकिल, 08-बैशाखी, 05-व्हील चेयर, 62-श्रवण यंत्र, कुल-85 सहायक उपकरण एवं फल, मीठा, सूक्ष्म जलपान देकर लाभान्वित किया गया।