Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सतीश गणेश बनारस और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने

सतीश गणेश बनारस और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने

435

उत्तर प्रदेश शासन ने ए0 सतीश गणेश को बनारस और असीम अरुण को कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया है। इसके साथ ही कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। अमित पाठक गाजियाबाद के नए डीआईजी/एसएसपी होंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सतीश गणेश को बनारस और असीम अरुण को कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया है। इसके साथ ही कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। अमित पाठक गाजियाबाद के नए डीआईजी/एसएसपी होंगे।


कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद देर रात तक नए पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की तैनाती को लेकर मंथन चलता रहा। सूत्रों के अनुसार कानपुर में एक एडीजी रैंक का पुलिस कमिश्नर, दो आईजी या डीआईजी रैंक के अफसर, और 8 एसपी रैंक के अफसर की तैनाती किए जाने की चर्चा थी। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडीजी के अलावा डीआईजी स्तर के दो अपर पुलिस आयुक्त और 6-7 पुलिस उपायुक्त (एसपी रैंक) के तैनात करने को लेकर मंथन चल रहा था।

➡यूपी में IPS अफसरों के बम्पर तबादले

➡ए सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर बने

➡असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर बने

➡अमित पाठक SSP/DIG गाजियाबाद बने

➡पीयूष मोर्डिया लखनऊ में जेसीपी बने

➡नवीन अरोड़ा आईजी रेंज आगरा बने

➡रमित शर्मा आईजी बरेली रेंज बने

➡एसके भगत आईजी वाराणसी रेंज बने

➡जे रविंद्र गौड़ आईजी मिर्जापुर बने

➡दीपक कुमार डीआईजी अलीगढ़ रेंज

➡जोगेंद्र कुमार डीआईजी झांसी रेंज बने

➡शलभ माथुर डीआईजी मुरादाबाद बने

➡किरीट कुमार एसपी पीलीभीत बनाए गए

➡मुनिराज जी एसएसपी आगरा बनाए गए

➡कलानिधि नैथानी एसएसपी अलीगढ़ बने

➡रोहन पी कनय एसएसपी झांसी बने

➡दिनेश कुमार पी एसएसपी गोरखपुर बने

➡सचिंद्र पटेल एसएसपी कुशीनगर बने

➡संतोष कुमार सिंह एसपी गोंडा बने

➡शैलेश पांडेय एसएसपी अयोध्या बने

➡बृजेश कुमार सिंह एसएसपी इटावा बने

➡आकाश तोमर एसपी प्रतापगढ़ बने

➡सुजाता एसपी बहराइच बनाई गईं

➡अखिलेश मीणा जेसीपी वाराणसी बने

➡अनिल सिंह जेसीपी वाराणसी बने

➡पुष्पांजलि जेसीपी नोएडा बनीं

➡आकाश कुल्हरि जेसीपी कानपुर नगर

➡मनोज कुमार जेसीपी कानपुर नगर