Sunday, April 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन

वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन

236

लखनऊ । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 तेज सिंह यादव ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता परक योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में दिनांक 17 मार्च 2021 समय 08ः00 बजे से सायंकाल 05ः00 बजे तक जनपद लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद के ग्राम सहिलामऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर (मंडल स्तर पर) आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के पशुपालकों को विभाग द्वारा निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


उन्होंने बताया कि रोगी पशुओं का अति विशिष्ट उपचार एवं औषधि वितरण, रोग ग्रस्त, पशुओं की अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा जांच, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बांझपन समस्या का निवारण, पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, निशुल्क पशु टीकाकरण, पशु पालकों को पशुओं के पशुधन बीमा की सुविधा, पशु पालकों को पशुओं की उन्नत तकनीकी वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी, मेले शिविर में पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं को निःशुल्क कृमिनाशक दवापान, खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर) तथा सकेन्द्रित पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त पशु पालकों से निवेदन है कि उक्त मेले/शिविर में अपने अधिक से अधिक पशुओं को लाकर मेले में विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाये।